JamshedpurJharkhand

Accident: पटमदा- पुरूलिया मेन रोड पर ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौत, एक घायल

Jamshedpur: पटमदा- पुरूलिया मुख्य सड़क इन दिनों मौत की सड़क बन गई है. आए दिन इस सड़क हादसे में किसी न किसी की जान चली जा रही है. पिछले तीन महीने में दो दर्जन से ज्यादा इस सड़क पर हादसे हुए हैं. एक बार फिर गुरुवार पूर्वहन 11 बजे बोरा बाजार के रहनेवाले दो युवकों को 407 ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया. इस हादसे में एक की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल होकर अस्‍पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहा है.

घायल सोलेन सोरेन ने बताया कि वह और उसका ममेरा भाई सोमनाथ हांसदा बोरा बाजार के गोकुलनगर के रहने वाले हैं. सोलेन जमशेदपुर के तमोलिया में रहनेवाली अपनी बड़ी बहन के घर आया हुआ था. वहां से गुरुवार की सुबह 9 बजे मोटरसाइकिल से दोनों अपने घर की ओर जा रहे थे. इसी बीच भादुडीह के समीप वे लोग आगे चल रही बस के पीछे- पीछे जा रहे थे. इसी क्रम में बस के किनारे हटते ही सामने से तेज रफ्तार से आ रहे 407 ट्रक इन दोनों को अपनी चपेट में ले लिया. सड़क सुनसान होने कारण घंटों सड़क पर घायल अवस्था में पड़े रहे. इसके बाद कुछ राहगीरों ने उन दोनों को निजी वाहन से एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया. इलाज के दौरान 22 वर्षीय सोमनाथ हांसदा की मौत हो गई. अस्पताल की डॉक्टर के अनुसार अस्पताल लाने के समय ही सोमनाथ हांसदा की हालत काफी नाजुक थी, लेकिन परिवार वालों के नहीं पहुंचने के कारण उसे रेफर नहीं किया जा सका. जिस वजह से उसकी जान नहीं बचाई जा सकी.

ये भी पढ़ें-जमशेदपुर: मंगल कालिंदी ने विधायक निधि से जुगसलाई नगर परिषद और पंचायतों को दिए ई-रिक्‍शा

Related Articles

Back to top button