
Ranchi : हर साल की तरह इस साल भी द रांची प्रेस क्लब क्रिकेट मीडिया कप का आयोजन किया गया. आयोजनकर्ता इस बार टाटा स्टील है. मीडिया कप के मैच 16 फरवरी से लेकर 27 फरवरी तक होगी. टूर्नामेंट की शुरुआत द रांची प्रेस क्लब की नई कमेटी टीम अजेय और विपक्षी टीम कोयल के बीच मैच से हुई. जिसका आयोजन मेकॉन स्टेडियम में किया गया.
टीम अजेय ने 4 विकेट पर 158 रन बनाये. वहीं कोयल टीम 9 विकेट खोकर 118 रन में ही बना सकी. टीम अजेय की तरफ से सुशील सिंह मंटू का बेहतर प्रदर्शन रहा. उन्होंने 49 बॉल में 87 रन बनाये. जिसमें उन्होंने 16 चौके लगाये. अभिषेक सिन्हा ने 4 चौके और 1 छक्के के बदौलत 25 रन की पारी खेली.
वहीं गेंदबाजी में सुशील मंटू ने 3 ओवर में 20 रन देकर एक विकेट लिया. अभिषेक सिन्हा ने 3 ओवर में 24 रन देकर एक विकेट, पिंटू दुबे 4 ओवर में 19 रन देकर दो विकेट, संजय रंजन 3 ओवर में 19 रन देकर तीन विकेट और संजय मिश्र ने 1 ओवर में 17 रन दिये. वहीं जावेद ने एक ओवर की गेंदबाजी में 4 रन दिये.
बता दें कि प्रेस क्लब की टीम अजेय पहली बार मैच जीता. इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में हॉकी टीम की भारतीय कप्तान रही असुंता लाकड़ा और विशिष्ट अतिथि टाटा स्टील के रेसिडेंट एक्सक्यूटिव संजय मोहन श्रीवास्तव एंव टाटा के वरीय अधिकारी मौजूद रहे.
इसे भी पढ़ें : मोरहाबादी में प्लेस मेकिंग मैराथन-2: 75 घंटे में बदल गयी मैदान की रंगत




