JharkhandLead NewsSahibganj

CM के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

Sahibganj : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा की आज सुबह अचानक तबीयत बिगड़ गई. आनन-फानन में परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए शहर के सूर्या सुपरस्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. डॉक्टर ने उन्हें स्लाइन चढ़ाया. स्वास्थ्य में सुधार लाने के लिए इंजेक्शन व दवा आदि दी गई है. वहीं अस्पताल के निदेशक डॉ विजय कुमार ने बताया कि सुबह में उन्हें पेट में अधिक दर्द की शिकायत पर भर्ती किया गया है.

इसे भी पढ़ें:मशीनों की खरीदारी के बीच फंस गयी शहर की फॉगिंग, खामियाजा भुगत रहे लोग

पेनक्रिएटाइटिस (पेनक्रियाज में संक्रामक) बीमारी है. अभी स्वास्थ्य स्थिर है. डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है. जल्द स्थिति में सुधार नहीं होने पर हायर सेंटर रेफर किया जाएगा.

इधर इसकी सूचना मिलते ही मिलने वाले अस्पताल पहुंचने लगे हालांकि डॉक्टर अधिक लोगों को मिलने की इजाजत नहीं दी और फिलहाल उन्हें आराम करने के सलाह दी गई.

इसे भी पढ़ें:रांची स्मार्ट सिटी में पत्थरों की नीलामी कर रही है सरकार, निकला टेंडर

Related Articles

Back to top button