JamshedpurJharkhand

सरायकेला के नीमडीह की सबर बस्ती में खुला सबरों के लिए मुफ्त स्कूल

Jamshedpur: सामाजिक संस्था आदिवासी युवा कल्याण समिति की पहल पर सरायकेला – खरसावां जिले के सुदूर नक्सल प्रभावित क्षेत्र नीमडीह के सामानपुर के खेड़िया स्थित सबर बस्ती में सबर बच्चों के लिए निःशुल्क स्कूल खोला गया है. इसका संचालन केएम आदिवासी युवा कल्याण समिति द्वारा किया जाएगा. बुधवार को यहां स्थानीय शिक्षकों की नियुक्ति की गई. स्कूल का विधिवत उद्घाटन क्षेत्र की मुखिया ने किया.

समिति की ओर से जानकारी देते हुए बताया गया कि सबर जाति झारखंड की आदिम जनजाति है, जो अशिक्षा और अज्ञानता के कारण विलुप्त होने के कगार पर है. पूरे देश में बमुश्किल मात्र 10 सबर ही मैट्रिक पास हैं. यही कारण है कि संस्था की ओर से पिछली बोर्ड की बैठक में सबर बच्चों के लिए स्कूल खोलने का निर्णय लिया गयार था, जिसकी स्वीकृति मिलते ही नीमडीह में पहला सबर स्कूल खोला गया है. यहां पांचवीं तक की शिक्षा मुफ्त प्रदान की जाएगी. उसके बाद आगे की पढ़ाई का प्रबंध भी संस्था की ओर से मुफ्त कराया जाएगा. फिहलाल गुरुकुल पद्धति से यहां शिक्षा दी जाएगी. शिक्षक बच्चों को घरों से लाएंगे और उन्हें शिक्षित करेंगे. उन्होंने बताया कि यहां सुबह और शाम दो-दो घंटे की पढ़ाई करायी जाएगी. इसके लिए स्थानीय शिक्षकों को प्रतिनियुक्त किया गया है. इनमें नाम गोपाल सिंह सरदार, रानी हांसदा और मधु सबर शामिल हैं. संस्था ने बताया कि सरकार से स्कूल का भवन बनाने की मांग की जाएगी.

ये भी पढ़ें-जमशेदपुर : कदमा के दुर्गा मार्ट में धड़ल्ले से उपयोग हो रहा था प्रतिबंधित प्लास्टिक, लगा जुर्माना

Related Articles

Back to top button