
Jamshedpur : आजसू पार्टी के बोड़ाम प्रखंड कार्यालय में मंगलवार को प्रखंड अध्यक्ष माणिक महतो की अध्यक्षता में जनसंग्रह-धनसंग्रह कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान 60 लोगों ने निर्धारित शुल्क जमा करते हुए आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद पार्टी के प्रधान महासचिव सह पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस ने पार्टी के पदाधिकारियों से कहा कि अपने-अपने पंचायत क्षेत्र में पार्टी संगठन को मजबूत बनाने का काम करें, पंचायत मजबूत होंगे तो प्रखंड, जिला व राज्य भी मजबूत होगा.
उन्होंने कहा कि आजसू पार्टी आंदोलनकारी पार्टी है इसलिए पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो पर विश्वास जताते हुए लोग पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं. सदस्यता अभियान 7 फरवरी से शुरू किया गया है जो 18 फरवरी तक चलेगा।
कार्यक्रम में माणिक महतो, निर्मल सिंह, रमानाथ महतो, छुटुलाल सिंह, परमेश्वर सिंह, सतीश महतो, माधवचंद्र महतो, शंकर महतो, साधुचरण महतो, प्रफुल्ल सिंह, सहदेव मंडल, मिलन महतो, गांधीराम महतो, लक्ष्मण रूहीदास, समर गोप के अलावे अन्य वरीय नेतागण मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें – पटमदा : बिड़रा में ऑल इंडिया तृणमल कांग्रेस का मिलन समारोह आयोजित




