Crime NewsJamshedpurJharkhandNEWS

जमशेदपुर : एबीएम कॉलेज की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, ट्रेन में नशाखुरानी गिरोह ने छात्र को बनाया शिकार

Jamshedpur : शहर में एक 22 वर्षीय छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. वहीं एक अन्य घटना में नशाखुरानी गिरोह ने ट्रेन में एक छात्र को अपना शिकार बनाते हुए उससे रुपये और सामान लूट लिए. आत्महत्या की घटना टेल्को थाना क्षेत्र के महानंद बस्ती में घटी. वहां के निवासी विनोद कुमार सिंह की पुत्री प्रियंका कुमारी एबीएम कॉलेज की छात्रा थी. विनोद कुमार और उनका बेटा कुली का काम करते हैं. वे अपने काम पर गये थे, जबकि विनोद की पत्नी अपने मायके गई थी. शुक्रवार की शाम जब वह वापस आई तो घर का दरवाजा अंदर से बंद पाया.

देर तक खटखटाने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो पड़ोसियों की मदद से दरवाजे को तोड़ा गया. तभी प्रियंका फंदे से लटकी हुई पायी गई. इसकी सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इस मामले में परिजनों के बयान पर थाना में अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कराया गया है. पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी है.

उत्कल एक्सप्रेस में नशाखुरानी गिरोह ने बनाया शिकार

दूसरी ओर कलिंगा उत्कल एक्सप्रेस में नशाखुरानी गिरोह ने शनिवार को निर्मल कुमार नामक एक छात्र को बिस्कुट में नशा मिलाकर खिला दिया और उससे रुपये और सामान लूट लिए. पीड़ित छात्र बोकारो का रहने वाला है. मामले का खुलासा तब हुआ जब ट्रेन टाटानगर रेलवे स्टेशन पर पहुंची. रेल पुलिस ने छात्र को बेहोशी की हालत में पाया. उसके बाद होश में आने पर उससे पूछताछ की गई. फिर उसे इलाज के लिये एमजीएम अस्पताल में भर्ती किया गया. आगे मामले की जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें-जमशेदपुर : नागाडीह चौरा हत्याकांड में पुलिस के हत्थे चढ़ा सन्नी सरदार, पांच साल से था फरार

Related Articles

Back to top button