JamshedpurJharkhandSaraikela

सरायकेला : पिता की मौत से आहत बेटे ने कीटनाशक खाकर जान दी

Jamshedpur : सरायकेला थाना अंतर्गत सीनी स्थित शर्मीली गांव में पिता की मौत के कुछ घंटे बाद ही 24 वर्षीय पुत्र ने भी जहर खाकर जान दे दी. इस घटना से पूरे गांव में मातम छा गया. परिचितों के अनुसार सुबह में रेगु सरदार नामक वृद्ध की मौत हो गयी. इसकी जानकारी दोपहर में उसके पुत्र मोहन सरदार को मिली, तो वह सदमे के कारण  बेहोश हो गया. इधर परिवार वाले रेगु सरदार के शव के अंतिम संस्कार के लिए तैयारी कर रहे थे. इसी बीच मोहन सरदार होश में आकर अजीब-अजीब तरह की हरकत करने लगा. परिवार वालों ने उसे आराम करने की सलाह दी और अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी कर शव को श्मशान घाट ले गये. इधर परिवार के अन्य सदस्य मोहन सरदार को खोजने लगे, तो वह कहीं नहीं मिला. कुछ देर बाद किसी ने बताया कि मोहन सरदार ने कीटनाशक दवा खा ली है. इसके बाद शव का अंतिम संस्कार करने गये कुछ लोग मोहन सरदार को एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान शाम 5 बजे उसकी मौत हो गयी. एक घर से दो लोगों की कुछ ही घंटों में मौत होने से पूरे गांव में मातम छा गया.

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर : बागबेड़ा फायरिंग में अखिलेश गिरोह के कन्हैया सिंह का थाने में सरेंडर, मोनू समेत अन्य से पूछताछ जारी

Related Articles

Back to top button