JharkhandLateharLead News

Latehar : अवैध संबंध के आरोपी युवक की पंचायत लगा कर पिटाई, इलाज के दौरान तोड़ा दम

Latehar : जिले में अवैध संबंध के आरोप में पंचायत लगा कर एक युवक की पिटाई की गयी, जिससे उसकी हालत बिगड़ गयी. इलाज के दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो गयी. घटना हेरहंज थाना क्षेत्र की है. सूचना पर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस घटना में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जायेगा. युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेजा है. गांव में जहां तनाव का माहौल है, वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.

जानकारी के अनुसार हेरहंज थाना क्षेत्र निवासी दिनेश सिंह का अवैध संबंध उसी के गांव में रहनेवाली एक महिला के साथ था.

मामले को लेकर गुरुवार को महिला के पति द्वारा गांव में पंचायत बुलायी गयी थी, जहां आरोपी दिनेश सिंह की लाठी-डंडे से पिटाई की गयी. इस पिटाई से दिनेश सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया. उसका इलाज चल रहा था, इसी क्रम में उसने दम तोड़ दिया.

इसे भी पढ़ें:Trending: नौकरी के पहले ही दिन सिक्योरिटी गार्ड ने कंपनी को लगाया 7 करोड़ रुपये का चूना, जानें क्या है मामला

51 हजार जुर्माना लगाने की चर्चा

पंचायत की पिटाई के बाद जब दिनेश के परिजन उसे छुड़वाने लगे तो पंचायत के द्वारा दिनेश पर 51 हजार रुपये का दंड लगाया गया. दिनेश के परिजनों ने शुक्रवार को पैसे देने की बात स्वीकार की. उसके बाद गंभीर अवस्था में दिनेश को घर लाया गया. लाठी-डंडे से पिटाई के कारण दिनेश गंभीर रूप से घायल हो गया था.

उसके परिजन उसे शुक्रवार को चिकित्सक के पास ले जानेवाले थे, पर इससे पहले ही उसकी मौत हो गयी. मृतक अपने पीछे पत्नी के साथ साथ दो बच्चों को भी छोड़ गया है.

इसे भी पढ़ें:मोरहाबादी वेंडर्स मामला: 195 दुकानदार बने पार्टी, ड्राफ्ट हो रहा तैयार, कल हाईकोर्ट में दायर होगी याचिका

Related Articles

Back to top button