
Chatra : जिले के वशिष्ठनागर थाना क्षेत्र के जोरी पीपरपाती गांव में विषाक्त भोजन खाने से 400 लोग बीमार पड़ गये हैं. सभी लोग धुर्वानंद शरण के घर तिलक समारोह में शामिल होने आये थे. तिलक समारोह में खाना खाने के बाद सबों को फूड पॉइजनिंग हो गया और लोगों उल्टी दस्त करने लगे. उसके बाद कुछ को उपचार के लिए हंटरगंज अस्पताल में तथा कई लोग गया व डोभी में ले जाकर भर्ती कराया गया.
हंटरगंज में इलाजरत मरीजों के उपचार के लिए चिकित्सकों की एक टीम चतरा से हंटरगंज पहुंची और उपचार किया. बताया जाता है कि तिलक चढ़ाने को लेकर लोग राजस्थान से आये थे.
इसे भी पढ़ें:सदन में झारखंड : शिक्षा पूरी तरह से राज्य का विषय, स्कूलों में फीस नियंत्रण कर सकती है राज्य सरकार




