Crime NewsJamshedpurJharkhand

जमशेदपुर समाचार : एसआई को कार सवार युवकों ने पीटा, पत्थर से सिर फोड़ा

Jamshedpur : कपाली ओपी में पदस्थापित एसआई सुरेंद्र शर्मा की साकची थाना अंतर्गत जुबली पार्क  के एक नंबर गेट के समीप कुछ युवकों ने पिटाई कर दी. एएसआई और युवकों के बीच वाहन लगाने को लेकर विवाद हुआ था. युवकों ने एएसआई पर पत्थर से वार भी किया. घायल एएसआई सुरेंद्र शर्मा का एमजीएम अस्पताल में इलाज चल रहा है. उनकी हालत खतरे से बाहर है.

घायल सुरेंद्र शर्मा के अनुसार किसी मामले की मेडिकल रिपोर्ट लेने के लिए  वह पहले एमजीएम अस्पताल और उसके बाद एसएसपी कार्यालय गये. वहां काम पूरा करने के बाद वह चाय पीने के लिए जुबली पार्क गेट के नजदीक चाय दुकान पर अपनी बाइक खड़ी कर चाय पी रहे थे, इसी बीच कार पर सवार कुछ युवकों ने अपनी गाड़ी बीच सड़क पर खड़ी कर दी. इस कारण वहां रोड जाम की स्थिति बन गयी. यह देख सुरेंद्र शर्मा ने कार सवार युवकों से कार को सड़क से हटाकर किसी अन्य जगह पर लगाने को कहा. इसे लेकर  विवाद शुरू हो गया और देखते देखते 8–10 युवक एएसआइ पर टूट पड़े और उसकी जमकर पिटाई कर दी. इसी बीच किसी ने पत्थर से उनके सर पर हमला कर दिया, जिससे उनका सिर फूट गया. घटना की सूचना मिलने पर थाना का गश्ती वाहन वहां पहुंचा और मारपीट कर रहे संतोष नामक युवक सहित एक अन्य को हिरासत में ले लिया. बाकी युवक भागने में सफल हो गये. पुलिस उनकी तलाश कर रही है. बताया जाता है कि संतोष सिंह जुबली पार्क के समीप ही कंपनी क्वार्टर में रहता है.

 यह भी पढें- खास खबर : जामताड़ा को टक्कर दे रहे हैं जमशेदपुर के साइबर अपराधी, बैंक खाते से पलक झपकते उड़ा देते हैं रकम

Related Articles

Back to top button