
Patna: बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव 10 फरवरी से प्रदेश में बेरोजगारी यात्रा की शुरुआत करेंगे. इससे पहले राजद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होगी, जिसमें संगठन के आगे की रणनीति पर चर्चा की जाएगी. इसके बाद बेरोजगारी यात्रा की शुरुआत होगी.
इसे भी पढ़ें: BIG NEWS : मंच पर अखिलेश यादव के सामने सपा महासचिव ने जिलाध्यक्ष को दिखाया थप्पड़, देखें VIDEO
इस यात्रा को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा कि एनडीए की नीतीश सरकार ने चुनाव के समय 2020 में 19 लाख रोजगार देने का वादा किया था पर इसके लिए अभी तक किसी तरह का कदम नहीं उठाया गया है. बिहार के युवा रोजगार को लेकर परेशान हैं. उनकी पार्टी पटना के गांधी मैदान में बेरोजगार रैली करेगी. बता दें कि तेजस्वी यादव 10 फरवरी के बाद बिहार की यात्रा पर निकल रहें हैं. इसमें राज्य के युवाओं के साथ जगह जगह संवाद करेंगे.
इसे भी पढ़ें:झारखंड में प्रेग्नेंट महिलाओं की होगी प्रॉपर मॉनिटरिंग, प्लान बी तैयार




