Jamshedpur

होटल केनेलाइट के निदेशक मिथिलेश झा की रायगढ़ में सड़क हादसे में मौत

Jamshedpur : साकची स्थित होटल केनेलाइट के निदेशक मिथिलेश झा की छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक सड़क हादसे में मौत हो गयी. जानकारी के मुताबिक वे होटल के अन्य दो निदेशक (पार्टनर) निर्मल दीप और विनोद सिंह के साथ एक कार्यक्रम में भाग लेने रायगढ़ गये थे. वहां से होटल के तीनों निदेशक कार से जमशेदपुर लौट रहे थे. उसी दौरान मंगलवार की सुबह यह हादसा हो गया. इसमें मौके पर ही मिथिलेश झा की मौत हो गयी. वहीं निर्मल दीप और विनोद सिंह गंभीर रुप से घायल हो गये हैं. इसमें निर्मल दीप की हालत बेहद गंभीर बतायी जाती है.

इधर दुर्घटना की जानकारी मिलते ही जमशेदपुर में शोक की लहर दौड़ पड़ी है. खासकर, मिथलेश झा के बड़े भाई होटल के निदेशक अमलेश झा खुद को संभाल नहीं सके. छोटे भाई की मौत की खबर मिलते ही वे बेहोश हो गए. वहीं उनके परिवार के लोगों को भी गंभीर झटका लगा है. फिलहाल मिथलेश झा के परिजन समेत अन्य लोग रायगढ़ के लिए रवाना हो गए हैं.

इसे भी पढ़ें- सरजामदा में 40 पेटी विदेशी शराब के साथ कारोबारी गिरफ्तार, गया जेल

 

 

Related Articles

Back to top button