
Jamshedpur : पश्चिमी सिंहभूम जिला के गोइलकेरा थाना क्षेत्र के अति नक्सल प्रभावित सुदूर बेड़ादुईया और बरुदुईया में चाईबासा पुलिस प्रशासन की ओर से अभियान के दौरान सामुदायिक पुलिसिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस आयोजन में कमांडेंट सीआरपीएफ 60 बटालियन के आनंद जेराई, नाथू सिंह मीणा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, पूर्वी सिंहभूम वर्तमान प्रतिनियुक्ति चाईबासा कपिल चौधरी, सहायक पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चक्रधरपुर, पुलिस निरीक्षक सोनुआ तथा थाना प्रभारी सोनुआ मौजूद थे.
लोगों को किया गया जागरूक
मौके पर कोरोना महामारी से बचाव और डायन प्रथा के उन्मूलन के प्रति ग्रामीणों को जागरूक किया गया. इस कार्यक्रम में युवाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से फुटबॉल, जर्सी, जरूरतमंद ग्रामीणों के बीच कंबल और आवश्यक दवाइयों का वितरण किया गया.
इसे भी पढ़ें- हावड़ा-मुंबई मेन रूट पर 6 से 24 जनवरी के बीच कई ट्रेनें रद्द रहेंगी, कुछ रूट बदलकर चलेंगी




