JharkhandLead NewsRanchi

स्थायी बंदी के कगार पर जिम का संचालन, राहत दे हेमंत सरकारः जिम एसोसिएशन

Ranchi : रांची जिला जिम एसोसिएशन ने जिम संचालन में आ रही बाधाओं को लेकर हेमंत सरकार से मदद की गुहार लगायी है. गुरुवार को जिम संचालकों ने सांकेतिक तौर पर जिम को अभी बंद किये जाने के फैसले पर विरोध जताया. एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रभात सिंह ने चिंता जाहिर करते हुए कहा कि राज्य में बढ़ते संक्रमण के कारण एक बार फिर से सार्वजनिक स्थलों में पाबंदियां लगा दी गयी हैं. इनमें व्यायामशाला (जिम) भी शामिल हैं. पहले से ही कोरोना और लॉकडाउन जैसे हालात के चलते जिम संचालकों की हालत पतली है. संचालकों के साथ-साथ इनमें काम करनेवाले कर्मियों के सामने भी आर्थिक संकट गहराता जा रहा है.

यहां तक कि तालाबंदी करने का खतरा मंडराने लगा है. अब एक बार फिर से राज्य सरकार ने जिम को बंद करने का आदेश जारी किया है जो वाजिब नहीं है.

इसे भी पढे़ं:BIG NEWS : अगर माता-पिता ने ‘छोटे बच्चे’ को दोपहिया पर बैठाया तो कटेगा चालान, हो जाएं सावधान

कोरोना गाइडलाइन के साथ मिले परमिशन

प्रभात सिंह ने आग्रह करते हुए कहा कि किसी आदर्श जिम के लिए कम से कम 2000 वर्ग फीट की जगह चाहिए. एसी, पूरे परिसर की साफ सफाई और अन्य कार्यों पर अच्छा खासा खर्च आता है.

इसे भी पढे़ं:सीयूजे में 43 कोरोना संक्रमित, 90 फीसदी रिपोर्ट आने से पहले छोड़े गये कैंपस

जिम के संचालन में बिजली की भी खपत होती है. अब ऐसे में जिम संचालन को प्रश्रय देने की बजाए तुगलकी फरमान जारी किया गया है.

कोविड नियमों का पालन करते जिम का संचालन संभव है. राज्य सरकार इस दिशा में विचार करे और अनुमति दे. इससे इस उद्योग से जुड़े निवेशकों की खराब हालत को रोका जा सकेगा.

इसे भी पढे़ं:किसान कल्याण के नाम पर 2 सालों से झूठ और लूट मचा रही हेमंत सरकार, कृषि बजट के आधे पैसे भी नहीं हुए खर्चः रणधीर सिंह

Related Articles

Back to top button