JamshedpurJharkhand

जीएसटी वसूली के नये नियम को वापस लिये जाने पर चैंबर ने जताया वित्त मंत्री का आभार

Jamshedpur :  केंद्रीय वित्त मंत्रालय द्वारा जीएसटी के पदाधिकारियों द्वारा प्रतिष्ठानों एवं उद्योगों में स्वयं जाकर टैक्स वसूली करने संबंधी नये प्रावधान को वापस ले लिये जाने पर सिंहभूम चैंबर ने खुशी जतायी है. चैंबर अध्यक्ष विजय आनंद मूनका, महासचिव मानव केडिया, उपाध्यक्ष दिलीप गोलछा, सचिव पीयूष चौधरी ने इसके लिए प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री का आभार जताया है.

मूनका ने कहा कि चैंबर ने केंद्रीय वित्त मंत्री से अनुरोध किया था कि 1 जनवरी, 2022 से लागू होने जा रहे नये प्रावधान को अविलंब वापस लिया जाये. साथ ही सुझाव दिया था कि जिससे टैक्स की वसूली करनी है, पहले उसके यहां नोटिस देकर एक निश्चित समय में टैक्स चुकाने की सुविधा दी जाये. अगर उस समय सीमा के अंदर भुगतान नहीं होता है, तभी आगे की कार्रवाई की जैंबर ने कहा था कि नये प्रावधान के लागू होने से जीएसटी अफसर सीधे उद्योगों तथा व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में जाकर टैक्स वसूली की कार्रवाई करेंगे, तो इंस्पेक्टर राज और भ्रष्टाचार बढ़ेगा. वहीं व्यापारी और उद्यमी हतोत्साहित होंगे. मूनका ने कहा कि इस प्रावधान से व्यापारियों में बहुत रोष था. चैंबर के प्रतिनिधिमंडल ने सेंट्रल जीएसटी कमिश्नर से मिल सुझाव पत्र भी सौंपा था. इसके साथ ही प्रधानमंत्री एवं वित्त मंत्री से पत्राचार एवं ट्वीट कर सकारात्मक निर्णय लेने का अनुरोध किया था. उन्होंने कहा कि सरकार ने राष्ट्रहित,  राजस्व हित और जनहित में सकारात्मक निर्णय लिया है. इससे व्यापार और उद्योग फले-फूलेगा. जीएसटी कलेक्शन जिस तरह हर महीने नये रिकॉर्ड को छू रहा है, उसी तरह आगे बढ़ता रहेगा.

इसे भी पढ़ें – आयुक्त ने की ग्रीन संजीवनी की लांचिंग, घर तक पहुंचेगा ऑक्सीजन कंसंट्रेटर

Related Articles

Back to top button