Crime NewsJharkhandKoderma

कोडरमा : वन विभाग ने सफेद पत्थर से लदा ट्रक जब्त किया

Koderma : वन विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर रेंजर रविंद्र कुमार के नेतृत्व में सफेद पत्थर लदा ट्रक को जब्त किया है. ट्रक चालक द्वारा पत्थर का कागज मांगने पर जाली कागज दिखाया जा रहा था. जिसके बाद ट्रक को जब्त करके वन परिसर में रखा गया है.

मामले में रेंजर रविंद्र कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कोडरमा थाना अंतर्गत चन्द्रोडीह के पास सफेद पत्थर लदा ट्रक पकड़ा गया. उसपर फेल्सपार लदा था, जो गिरिडीह से बांकुड़ा जा रहा था.

सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम ने गाड़ी को रोककर कागजात की जांच की, तो फर्जी कागज दिखाया गया. वाहन को जब्त करके वन परिसर में रखा गया है. रेंजर ने बताया कि इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.

इसे भी पढ़ें : कानीमोहली स्टेशन का 19वां स्थापना दिवस मनाया गया

Related Articles

Back to top button