Crime NewsJharkhandRanchi

गांजा तस्कर सड़क छोड़ अब रेल मार्ग के सहारे कर रहे तस्करी, 2 गिरफ्तार

Ranchi : गांजा तस्कर अब सड़क मार्ग छोड़कर रेल मार्ग का सहारा ले रहे हैं. गुरुवार को हटिया रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी की टीम ने दो गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है. आरपीएफ और जीआरपी की टीम 38 किलो गांजा ले जा रहे दो लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है.

गिरफ्तार गांजा तस्कर ओडिशा के रहने वाले हैं. पूछताछ के क्रम में पुलिस को यह जानकारी मिली है कि गांजा ओडिशा से बिहार ले जा रहे थे. आपको बता दें कि हाल के दिनों में रांची पुलिस ने कई गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है. दिसम्बर माह में एनसीबी और कांके थाने की पुलिस ने रिंग रोड के पास एक ट्रक से गांजा बरामद किया था. इसके पहले ओरमांझी थाने की पुलिस ने एक स्विफ्ट डिजायर कार से गांजा बरामद किया था. इसमें पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया था.

इसे भी पढ़ें : आपराधिक वारदात को अंजाम देने के फिराक में था, देशी कट्टा के साथ पकड़ाया

गांजा तस्करों के लिए ओडिशा बना हब

गांजा तस्करों के लिए ओडिशा इन दिनों हब बना हुआ है. गांजा की अधिकतर खेप वहीं से बिहार पहुंच रही है. हाल के दिनों में गांजा की जो खेप पकड़ी गई है, उनमें से ज्यादतर गाड़ी ओडिशा से ही आए थे. आज की तारीख में गांजा की सप्लाई का सबसे बड़ा जरिया ओडिशा है. जांच से जुड़े पुलिस अधिकारियों के मुताबिक ओडिशा के नक्सल प्रभावित मलकानगिरी, रायगढ़ और जाजपुर से गांजा बिहार पहुंच रहा है.

इसे भी पढ़ें : युवाओं के लिए मौका: चक्रधरपुर रेल मंडल के 17 स्टेशनों में कमीशन पर रखे जायेंगे बुकिंग एजेंट

Related Articles

Back to top button