Jamshedpur

आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में था, देशी कट्टा के साथ पकड़ाया

Jamshedpur : परसूडीह थाना क्षेत्र के शंकरपुर से पुलिस ने मनोज नायक उर्फ तुलु को एक देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक वह क्षेत्र में वर्चस्व स्थापित करने के लिए आपराधिक घटना को अंजाम देने के फिराक में था. तभी गुप्त सूचना के आधार पर उसे पुलिस ने धर-दबोचा. हालांकि उसने पुलिस को देख भागने की कोशिश की थी, लेकिन वह अपने प्रयास में असफल रहा. फिलहाल पुलिस उसके गिरोह से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाने में जुटी हुई है.

दिसंबर में ही गया था आर्म्स एक्ट में जेल

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार मनोज नायक आर्म्स एक्ट के मामले में जून 2020 में ही घाघीडीह जेल गया था. वह हाल ही में जमानत पर जेल से बाहर आया था.

छापमारी टीम में ये थे शामिल

छापेमारी के लिए गठित पुलिस टीम में पुलिस अवर निरीक्षक राहुल सिंह, रविकांत पराशर, रविन्द्र कुमार सिंह, सहायक अवर निरीक्षक सतीश कुमार पांडे और चालक आरक्षी राजकिशोर यादव शामिल थे.

इसे भी पढ़ें- आदित्यपुर के डिप्टी मेयर को धमकी देने वाला आशीष नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button