
Ranchi : झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर को रिम्स में भर्ती कराया गया है. सीने में दर्द और भारीपन की शिकायत के बाद उन्हें कार्डियोलॉजी विभाग में भर्ती किया गया है. कार्डियोलॉजी विभाग के एचओडी डॉ. प्रकाश कुमार उनका इलाज कर रहे हैं.
उन्होंने बताया कि राजेश ठाकुर की स्थिति अब पहले से ठीक है. डॉ. प्रकाश ने बताया कि उनका एंजियोग्राफी किया जा रहा है. ताकि, सीने में दर्द के कारणों का पता चल सके. डॉ. प्रकाश ने बताया कि स्थिति सामान्य रहने पर उन्हें 24 घंटे के भीतर डिस्चार्ज किया जा सकता है. राजेश ठाकुर के अस्पताल में भर्ती होने की सूचना पाते ही कांग्रेस के कई नेता रिम्स पहुंच चुके हैं.
इसे भी पढ़ें – दारोगा लालजी यादव की संदेहास्पद मौत की उच्चस्तरीय जांच हो, प्रताड़ित करनेवाले अधिकारियों को कड़ी सजा मिले : अन्नपूर्णा देवी




