
Jamshedpur : एक तो पहली पत्नी के रहते गुपचुप तरीके से दूसरी शादी रचा ली. उसके बाद महिला को प्रताड़ित करने लगा. मामला बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के कंचन नगर की है. मामले की शिकायत थाना में पहुंचने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अमर कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. उसपर दूसरी पत्नी का गर्भपात कराने का भी आरोप है. आरोपी अमर बागबेड़ा के रोड नंबर-छह नया बस्ती का रहने वाला है. पहले से शादीशुदा होने की बात छुपाते हुये दूसरी शादी रचाने के बाद वह बर्मामाइंस टीटीएस गेट के पास दूसरी पत्नी के साथ रहता था. इसी बीच महिला का गर्भपात कराते हुए उसे प्रताड़ित करना शुरु कर दिया. इसे लेकर मंगलवार को पीड़िता ने थाना में जाकर मामले की शिकायत की. उसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को धर-दबोचा. उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है.
इसे भी पढ़ें- कोरोना को लेकर बढ़ी सतर्कता, डीसी-एसएसपी ने किया चेकनाकों का निरीक्षण




