Jamshedpur

बोड़ाम सासांगडीह में सिदो-कान्हो की प्रतिमा को शरारती तत्वों ने किया क्षतिग्रस्त

जिला पार्षद स्वपन कुमार महतो ने की कार्रवाई की मांग, घटना के संबंध में बोड़ाम थाने में अज्ञात के खिलाफ कराया गया मामला दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

Patamda : बोड़ाम के पहाड़पुर पंचायत के सासांगडीह में स्थापित वीर शहीद सिदो-कान्हू की प्रतिमा को शरारती तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया. सूचना पर बोड़ाम के जिला पार्षद स्वपन कुमार महतो ने ग्रामीणों से पूछताछ की और इसे शहीदों का अपमान बताया. उन्होंने इस मामले में दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग थाना प्रभारी शंकर लकड़ा से की है. इस दौरान उनके साथ चंद्रकेतु हेम्ब्रम एवं अन्य लोग भी थे. दूसरी ओर इस संबंध में बोड़ाम थाना प्रभारी शंकर लकड़ा ने बताया कि सोमवार की रात को अज्ञात शरारती तत्वों ने दोनों वीर शहीदों की मूर्तियों में से हाथ व अन्य जगहों को तोड़कर नुकसान पहुंचाया है. घटना के संबंध में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरू कर दी गयी है.

इसे भी पढ़ें- पहली पत्नी के रहते गुपचुप तरीके से रचायी दूसरी शादी, करने लगा प्रताड़ित, आरोपी गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button