News Wing Ranchi, 2 December: गुजरात के नाडियाड में चल रही पांच दिवसीय अंडर -19 , 63वीं एसजीएफआई तीरंदाजी नेशनल प्रतियोगिता के दूसरे दिन इंडिया राउंड में झारखंड बालिका वर्ग की टीम स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीतने में सफल रही. तीरंदाजी टीम दूसरे दिन एक गोल्ड सहित चार पदक जीतने में कामयाब रही. टीम में दीप्ति कुमारी, असरिता, जानो पूर्ति, आरती बोईपाई शामिल थीं. जोन्हा की दीप्ति कुमारी ने 30 मीटर दूरी में 333 अंक लाकर गोल्ड जीता. ओवरऑल में 50 मीटर और 30 मीटर दोनों मिलाकर सिल्वर मैडल जीती. चाईबासा की असरिता बिरुली ने 50 मीटर दूरी और 30 मीटर दोनों मिलाकर ब्रॉन्ज मैडल जीती. झारखण्ड की टीम के अच्छे प्रदर्शन के लिए खेलमंत्री अमर कुमार बाउरी, पूर्व खेल मंत्री सुदेश महतो, खेल सचिव राहुल शर्मा और खेल निदेशक रणेन्द्र कुमार ने खिलाड़ियों और कोचों को बधाई दी.
p>न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




