
Jamshedpur : सांसद विद्युत वरण महतो ने टुसू पर्व और मकर सक्रांति के मद्देनजर सोनारी स्थित दोमुहानी घाट और साकची गांधी घाट नदी का दौरा किया. दोनों घाटों का दौरा के क्रम में यह पाया कि दोनों स्थानों पर नदियों में काफी गंदगी है. उन्होंने इस मौके पर वहां पर उपस्थित जेएनएसी के पदाधिकारियों को अवगत कराया कि आने वाले टुसू और मकर को लेकर घाटों की समुचित सफायी होनी चाहिये. सांसद ने कहा कि लोक आस्था से जुड़ा हुआ झारखंड का यह महान पर्व है. इसके अलावा पूरे देश के लोग भी इस दिन श्रद्धा और निष्ठा से नदियों में स्नान करते हैं. इसके पश्चात सूर्य की पूजा करने के बाद ही लोग पीठा-मूड़ी, दही-चूड़ा तिल आदि ग्रहण करते हैं. नदियों की साफ-सफायी इस अवसर पर अत्यंत आवश्यक है. जेएनएसी के उपस्थित पदाधिकारियों में सीटी मैनेजर श्री गुड़िया, अनय राज ने सांसद को आश्वस्त किया कि उनके क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले समस्त नदी के घाट और जलाशयों की समुचित सफायी की जाएगी.
इसे भी पढ़ें- मॉब लिंचिंग मामलाः संजू प्रधान की पत्नी ने अब राज्यपाल से की फरियाद, हत्याकांड की हो CBI जांच




