
Musabani : मुसाबनी प्रखंड में 15 से 18 वर्ष के किशोर किशोरियों को कोरोना का टीका लगाने का कार्यक्रम जोर-शोर से चलाया जा रहा है. 3 जनवरी से शुरू हुए इस अभियान में अबतक 2900 किशोर किशोरियों को टीका लगाया जा चुका है. जिन स्कूलों में टीकाकरण की रफ्तार धीमी है वहां दोबारा टीकाकरण शिविर लगाए जाने की तैयारी है. मुसाबनी प्रखंड के 18 स्कूल कॉलेजों में अबतक 2900 बच्चों को टीका लगाया जा चुका है. एटॉमिक एनर्जी सेंट्रल स्कूल जादूगोड़ा में 540, जीसीजेडी हाई स्कूल में 260, केंद्रीय विद्यालय सूरदा में 260, शिवलाल उच्च विद्यालय में 330, उत्क्रमित उच्च विद्यालय कोईली सुता में 200, मुसाबनी माइंस इंटर कॉलेज में 200,सिदो कान्हू इंटर कॉलेज में 20, कॉन्वेंट हाई स्कूल में 180, अपग्रेड हाई स्कूल माटीगोड़ा में 180, अपग्रेड हाई स्कूल बेनशोल में 120, प्रोजेक्ट गर्ल्स स्कूल मुसाबनी में 150, सरस्वती विद्या मंदिर में 100, सीएचसी केंदाडीह में 190, कस्तूरबा गांधी विद्यालय में 100,बीआरसी में 40 छात्र छत्राओं को टीका लगाया जा चुका है.
इसे भी पढ़ें- मुसाबनी : छह दिनों से शहरी क्षेत्र में बंद जालापूर्ति जिप सदस्य की पहल पर शुरू




