JharkhandLead NewsRanchi

रिम्स में कोविड से 27 साल के युवक की मौत, 57 मरीजों का चल रहा इलाज

Ranchi : कोरोना का कहर जारी है. थर्ड वेब में कोरोना की चपेट में आने वालों में युवाओं की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है. इस बीच रिम्स में इलाजरत 27 साल के युवक की मौत हो गई है. इसके बाद कोरोना ने एकबार फिर से लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि कोरोना का खतरा अभी भी टला नहीं है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि संक्रमण से बचाव के लिए कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना जरूरी है. वहीं लक्षण दिखने पर तत्काल डॉक्टर से कंसल्ट कर इलाज शुरू कर दे. जिससे कि स्थिति गंभीर नहीं होगी. वहीं मरीज को समय रहते इलाज व अन्य सुविधाएं दी जा सकेगी.

हॉस्पिटल में कोरोना के 57 मरीज

हॉस्पिटल को इंटीग्रेटेड कोविड सेंटर बनाया गया है. जहां पर न्यू ट्रामा सेंटर के अलावा अब अन्य विभागों में भी कोरोना के मरीजों का इलाज किया जा रहा है. न्यू ट्रामा सेंटर में कोविड के 15 मरीजों का इलाज चल रहा है. जबकि 24 मरीज डेंगू वार्ड़ में एडमिट है. इसके अलावा सर्जरी वार्ड में डी 2 में 13 कोविड के मरीज इलाज करा रहे है.

इसे भी पढ़ें : BUMPER JOBS :  आर्मी पब्लिक स्कूल में निकली बंपर नौकरियां, 8000 पोस्ट के लिए  जल्द करे आवेदन

Related Articles

Back to top button