JharkhandLead NewsRanchi

झारखंड के ग्रामीण इलाकों में बिजली व्यवस्था होगी सृदृढ़, नयी योजना पर काम शुरू

Ranchi : ग्रामीण इलाकों में निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिये नयी योजना लायी जायेगी. जिसके जरिये ग्रामीण और सुदूर क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सुदृढ़ होगी. झारखंड बिजली वितरण निगम की ओर से इसकी तैयारी की जा रही है. योजना  केंद्र सरकार की है. जिसका नाम रिवैम डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम है. योजना तहत इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम को मजबूत किया जायेगा. फिलहाल निगम इसके लिये डीपीआर तैयार कर रहा है. डीपीआर में मुख्य फोकस डिस्ट्रीब्यूशन को मजूबत करना है. वहीं जिन इलाकों में ट्रांसफार्मर और सब स्टेशनों की कमी है, या जिन इलाकों में पिक आवर में अधिक लोड है, ऐसे इलाकों में इस योजना के तहत बिजली आपूर्ति मजबूत की जायेगी. वहीं, संचरण लाइनों को इंसुलेट करना भी डीपीआर में शामिल किया जायेगा. डीपीआर तैयार होने के बाद, इस योजना की राशि तय की जायेगी.

पुरानी योजनाओं को 31 मार्च तक करना है बंद

जेबीवीएनएल से जानकारी मिली कि ग्रामीण विद्युतिकरण के तहत पूर्व से चल रही योजनाओं को बंद किया जा रहा है. केंद्र सरकार की ओर से दिये समय में योजना पर काम किया गया. ऐसे में अब फाइनेंसियल क्लोजर के साथ योजना बंद की जायेगी इन योजनाओं में दीन दयाल उपाध्याय नयी योजना, दीन दयाल उपाध्याय 12 वीं योजना, ग्रामीण ज्योति योजना शामिल है. इन योजनाओं के तहत ग्रामीण घरों में बिजली दी गयी. ऐसे में अब नयी योजना से बिजली डिस्ट्रीब्यूशन को मजबूत किया जायेगा. बता दें राज्य में विद्युतिकरण योजनाओं का लाभ केंद्र सरकार करती है.

इसे भी पढ़ें : कोरोना का असर : रांची में पीएम आवास योजना ग्रामीण की कार्यशाला स्थगित

Related Articles

Back to top button