JharkhandRanchiSimdega

सिमडेगा मॉबलिंचिंग में ग्राम प्रधान सहित 15 नामजद और 200 अज्ञात के खिलाफ एफआईआर, छावनी में बदला गांव

Ranchi: सिमडेगा जिले के कोलेबिरा थाना क्षेत्र में आक्रोशित ग्रामीणों ने कल लकड़ी कारोबारी संजू प्रधान को जिंदा जला दिया था. पुलिस ने इस मामले में ग्राम प्रधान शुवम बुढो समेत पंद्रह लोगों पर नामजद और दो सौ अज्ञात लोगों पर एफआईआर दर्ज की है. हालांकि, अब तक पुलिस ने किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की है. सिमडेगा एसडीपीओ ने बताया कि हालात न बिगड़े इसलिए पुलिस फिलहाल कार्रवाई करने से बच रही है. आपको बता दें कि कोलेबिरा थाना क्षेत्र में आक्रोशित ग्रामीणों ने लड़की कारोबारी संजू प्रधान को मारपीट कर आग के हवाले कर दिया था. कोलेबिरा थाना क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है. खासकर गांव को पुलिस छाबनी में तब्दील कर दिया गया है. सिमडेगा एसपी इस मामले पर पैनी नजर रख रहे हैं.

इसे भी पढ़ेंःरांची एसएसपी के आवासीय कार्यालय में कोरोना विस्फोट, 40 पुलिसकर्मी संक्रमित

ग्रामीणों का है यह आरोप

ग्रामीण बताते हैं कि संजू प्रधान जून से दिसंबर माह के बीच इमली समेत सेखुआ के 16 पेड़ काट कर बेच दिया था. इस घटना की जानकारी कोलेबिरा थाना प्रभारी और वन विभाग के अधिकारी को दी गई थी, लेकिन कोई भी अधिकारी इस मामले को लेकर गंभीर नहीं दिखे. इसलिए ग्रामीणों ने आपस में बैठक कर इस घटना रोकने के लिए बातचीत की. हालांकि, कुछ लोग आक्रोशित हो गये जिस वजह से यह घटना घटित हो गई.

 

क्या कहते हैं विधायक

कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंगारी ने न्यूज़ विंग से कहा कि घटना निंदनीय है और ऐसा नहीं होना चाहिए था. इस मामले में वन विभाग और पुलिस प्रशासन ने भी समय रहते गंभीरता नहीं दिखाई. डीएफओ को भी उन्होंने खुद पूर्व में आवेदन देकर संजू प्रधान द्वारा लकड़ी की तस्करी के मामले का निदान करने का आग्रह किया था. संजू प्रधान ग्रामीणों को संगठन के नाम पर डराता था. यदि वन विभाग पहले ही कार्रवाई कर देती तो यह घटना नहीं होती.

अधिकारी पहुंचे बेसराजरा गांव

इधर, घटना के बाद उपायुक्त सिमडेगा सुशांत गौरव, पुलिस अधीक्षक डॉ शम्स तबरेज बेसराजरा गांव पहुंचे. जहां उन्होंने 4 जनवरी को घटित घटना के पीड़ित परिवार से मुलाकात की.

दूसरी ओर घटना के बाद कोलेबिरा रणबहादुर सिंह चौक में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा हेमन्त सोरेन का पुतला दहन किया गया. और इस घटना के आक्रोशित होकर भोगता समाज के द्वारा सड़क जाम किया गया जिससे वाहनों की कतार लग गयी.

Related Articles

Back to top button