JharkhandLead NewsRanchiTOP SLIDER

रांची एसएसपी के आवासीय कार्यालय में कोरोना विस्फोट, 40 पुलिसकर्मी संक्रमित

Ranchi: रांची के एसएसपी सुरेंद्र झा के आवसीय कार्यालय में कोरोना विस्फोट हो गया है. आवासीय परिसर स्थित विभिन्न सेल में ड्यूटी करने वाले चालीस के करीब पुलिसकर्मी संक्रमित पाए गए हैं. बताया जा रहा है कि एसएसपी का पूरा परिवार फिलहाल इसी आवास में रह रहा था. इस कोरोना विस्फोट से रांची पुलिस महकमे में सनसनी फैल गई है. सेहत विभाग संक्रमित हुए सभी चालीस पुलिसकर्मियों के संपर्क में आने वालों की जांच कराने की तैयारी में है.

इसे भी पढ़ेंःझारखंड में मनरेगा कर्मियों का बढ़ेगा मानदेय

मालूम हो कि रांची में करीब सप्ताह से स्थिति गंभीर होती जा रही है. उल्लेखनीय है कि इससे पहले रांची के सांसद संजय सेठ भी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं. फिलहाल होम आइसोलेशन में हैं. रिम्स के दो दर्जन के करीब डॉक्टर अब तक संक्रमित हो चुके हैं. मंगलवार को 24 घंटे में रांची में 1196 नये कोरोना संक्रमित मिले हैं.

Related Articles

Back to top button