JharkhandRanchi

सिकिदरी हाईडल पावर प्लांट के मेंटेनेंस के लिए निकला टेंडर

Ranchi : सिकिदरी हाईडल पावर प्लांट के मेंटेंनेंस के लिये टेंडर निकाला गया है. टेंडर झारखंड उर्जा उत्पादन निगम ने निकाला है. जारी टेंडर में हाईडल पावर प्लांट  के ऑयल सर्किट ब्रेकर के जीर्णोद्धार किया जाना है. इसके साथ ही 11 केवी ऑयल सर्किट ब्रेकर का सर्विसिंग और पेंटिंग का काम किया जाना है. जिसकी कुल लागत 68 हजार 281 रुपये है. ईएमडी राशि के तौर पर बिडर्स को 1400 रुपये जमा करने है. स्विचयार्ड की मरम्मत भी इस दौरान की जायेगी. इसी टेंडर के साथ सेंट्रल स्टोर रूम मेंटेंनेंस के मरम्मत का भी जिक्र है. जिसके टेंडर राशि 73 हजार 832 रुपये तय की गयी है. बिडर्स को इसके लिये 1500 रुपये ईएमडी राशि देनी होगी. जारी विज्ञापन में के अनुसार टेंडर के फाइनेंसियल और टेक्निल बिड के आधार पर ही काम आंवटित किया जायेगा.

इसे भी पढ़ें : झारखंड सचिवालय: पद का कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से ही मिलेगा भत्ता व वेतन

28 तक भरें टेंडर

उर्जा उत्पादन निगम ने जानकारी दी है कि बिडर्स इसके लिये 28 जनवरी तक टेंडर फाइल कर सकते है. 28 जनवरी को ही दिन के चार बजे टेंडर का टेक्निकल बिड खोला जायेगा.  टेंडर के फाइनेंशियल बिड ओपनिंग के लिये निगम बाद में जानकारी देगी. फिलहाल इसकी तारीख तय नहीं है. ईएमडी राशि बिडर्स डिमांड ड्राफ्ट के रूप में जमा करेंगे. जिसे स्वर्णरेखा हाईडल पावर प्रोजेक्ट सिकिदरी के नाम से पेमेंट किया जायेगा.

बंद है बिजली उत्पादन

पिछले दिंसबर से सिकिदरी हाईडल पावर प्लांट बंद है. प्लांट में पानी की कमी के कारण प्लांट बंद किया है. ऐसे में बरसात के बाद प्लांट शुरू किया जायेगा. सिकिदरी पावर प्लांट में दो यूनिट है. जिससे 65-65 मेगावाट बिजली का उत्पादन किया जाता है. प्लांट बंद होने से निगम सिकिदरी का मेंटेंनेंस करा रही है. बात दें राज्य की एक मात्र हाईडल पावर प्लांट सिकिदरी है.

इसे भी पढ़ें : रांची एसएसपी के आवासीय कार्यालय में कोरोना विस्फोट, 40 पुलिसकर्मी संक्रमित

Related Articles

Back to top button