Bihar

पटना सिटी में प्रखंड प्रमुख के चुनाव में चली गोली

Patna : जिले के पटना सिटी के फतुहा प्रखंड में प्रखंड प्रमुख के चुनाव में अनुमंडल कार्यालय के बाहर गोली चली है. जानकारी के अनुसार फतुहा प्रखंड के प्रमुख का चुनाव कराया जाने वाला था, जिसको लेकर सभी जीते हुए प्रत्याशी अनुमंडल कार्यालय पहुंच रहे थे. एक ही कार पर तीन पंचायत समिति सदस्य सवार होकर अनुमंडल कार्यालय के अंदर पहुचने ही वाले थे कि उनकी गाड़ी पर कार्यालय गेट पर पहले से ही मौजूद आठ से दस की संख्या में मौजूद रहे लोगों ने पथराव कर दिया. जिसके बाद उन्हें डराने के लिए 4 से 5 राउंड हवा में फायरिंग भी की गयी. हालांकि जो हमलावर थे वो घटना को अंजाम देकर फरार हो गये.

इसे भी पढ़ें : टाटानगर रेलवे स्टेशन से दो शातिर चोर गिरफ्तार, टैब और मोबाइल बरामद

Related Articles

Back to top button