
Jamshedpur : छत्तीसगढ़ में महंत कालीचरण महाराज को गिरफ्तारी के विरोध में हिन्दू जागरण मंच की ओर से शुक्रवार को साकची गोलचक्कर पर छत्तीसगढ़ सरकार का पुतला दहन किया गया. मंच के लोगों ने सरकार पर दोहरी नीति अपनाने का आरोप लगाया और कहा कि देश भर में कई नेतागन अनर्गल बयानबाज़ी हिन्दू धर्म के प्रति करते हैं. लेकिन उनकी गिरफ्तारी कभी नहीं होती. महंत कालीचरण ने महात्मा गांधी पर किये गए टिप्पणी के आधार पर छत्तीसगढ़ सरकार के इशारे पर उनकी गिरफ्तारी की गयी. यह घोर निंदा का विषय है. देश भर में एक कानून है, लेकिन उसका पालन नहीं किया जाता है. हिन्दू साधु-संतों को सोची समझी साजिश के तहत गिरफ़्तार किया जाता है.
ये थे शामिल
पुतला दहन कार्यक्रम में हिन्दू जागरण मंच जिला अध्यक्ष बलबीर मंडल, युवा वाहिनी अध्यक्ष कौशिक राजू, विकास गुप्ता, उपेंद्र, रमन सिंह, पीयूष पाठक, भाजपा नेता लालचंद सिंह, अमर सिंह, सुजीत सिंह, चिंटू कुमार, प्रमोद सिंह, जितेंद्र सिंह, दीपक कुमार, संजय कुमार, भाजपा अनुसूचित जाति के सतीश मुखी और हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता शामिल थे.
इसे भी पढ़ें- महिला पुलिसकर्मी का ससुराल में शव बरामद, हत्या की आशंका




