Jamshedpur

सांसद ने कहा- बागबेड़ा कॉलोनी में स्वच्छ पानी के लिए डीसी और टाटा स्टील से बात करेंगे

बागबेड़ा जलापूर्ति का मामला सांसद तक पहुंचाया, मिला डीसी और टाटा स्टील के अधिकारियों से बात करने का आश्वासन, सात दिनों से ठप है जलापूर्ति

Jamshedpur : बागबेड़ा कॉलोनी में रहने वाले भाजपा नेता सुबोध कुमार झा और कांग्रेस पार्टी के नेता अजय ओझा कॉलोनी के कुछ लोगों के साथ गुरुवार को जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो से मिले और कॉलोनी के लोगों को स्वच्छ पानी दिलाने की मांग की. मांगों से अवगत होने के बाद सांसद ने कहा कि वे इस विषय पर जिले के डीसी सूरज कुमार और टाटा स्टील के संबंधित अधिकारियों से बात करके समाधान निकालने का काम करेंगे. लोगों ने कहा कि 30 दिसंबर 2013 से ही बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी में टाटा स्टील की ओर से वेस्टेज पानी की आपूर्ति की जा  रही है.

स्वच्छ पानी मिलते तक होगा आंदोलन

कॉलोनी के जो लोग सांसद से मिलने के लिए पहुंचे हुए थे उनका कहना था कि जबतक कॉलोनी में स्वच्छ पानी की आपूर्ति नहीं शुरू की जाती है तबतक उनकी ओर से आंदोलन को जारी रखा जाएगा. उन्हें बताया गया है कि फिल्टर हाउस की सफाई के लिए मजदूरों की संख्या बढ़ाने का भी काम किया गया है. सफाई का काम पूरा होने के बाद जलापूर्ति शुरू करने की संभावना है.

ये थे शामिल

प्रतिनिधिमंडल में बागबेड़ा कॉलोनी के बुजुर्ग राम देव ठाकुर, पशुपति नाथ पांडे, महेंद्र भारती, पंचायत के विनोद सिंह, समाज सेविका ऋतु सिंह, श्वेता कुमारी मनोज तिवारी आदि शामिल थे.

इसे भी पढ़ें- बागबेड़ा जलापूर्ति : बन्ना गुप्ता फैंस क्लब की निकल गयी हवा, रोड जाम करने के नाम पर की थी राजनीति

Related Articles

Back to top button