
Ghatshila : पोटका प्रखंड के जामदा पंचायत में मंगलवार को आपके अधिकार, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया. अंतिम दिन सरकार के इस कार्यक्रम में सैकड़ों ग्रामीणों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया गया. अतिथि के रुप में विधायक प्रतिनिधि मनोरंजन सरदार, बीडीओ महेंद्र रविदास, सीओ इम्तियाज अहमद व मुखिया श्यामली नायक उपस्थित थी. अतिथियों ने मौके पर कहा कि इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार ग्रामीणों की समस्याओं जैसे राशन कार्ड, स्वास्थ्य, पेयजल, मनरेगा, बाल विकास, शिक्षा, ई-श्रम,पशुपालन, कृषि सहित अन्य के संबंध में शीघ्र समाधान किया गया. बीडीओ ने कहा कि सरकार के निर्देश पर आज जामदा सहित प्रखंड के सभी 34 पंचायतों में शिविर लगाया गया.
ये थे मौजूद
मुखिया प्रतिनिधि पोल्टू नायक, पंसस हेमंत नायक, पूर्व मुखिया सुशील सरदार, पूर्व मुखिया प्रतिमा सरदार, ग्राम प्रधान जीवन दास, शक्ति पद कर,स्वदेश मंडल, प्रभात मंडल, व नवद्वीप मुंडा, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ आनंद कुमार, बीएओ जगदीश प्रसाद, पशुपालन पदाधिकारी डॉ अशोक कुमार, भरत सरदार, पंचायत सचिव भास्कर चंद्र महतो, रोसे तपन दास आदि मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें- मुसाबनी : भाजपा ने बिजली कटौती के खिलाफ निकाला मशाल जुलूस




