
Ghatshila : झारखंड डेवलपमेन्ट फॉउन्डेशन ट्रस्ट की ओर से पोड़ा तेतला पंचायत के तिलाईडीह चौक पर बुढ़े बुज़ुर्गों के बीच कंबल और बच्चों के बीच कॉपी, पेंसिल का वितरण किया गया. ट्रस्ट के अध्यक्ष शंकर दास ने कहा कि गरीबों की सेवा ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. इसके अलावा शिक्षा के क्षेत्र में भी सेवा करना है. ताकि गरीबों के बीच शिक्षा का अलख जगाया जा सके. मौके पर रविन्द्र नाथ हेम्ब्रम, पंकज गोप, रंजीत सरदार, शिव नाथ महतो, गोविंद महतो, प्रेम श्रीवास्तव, ग्राम प्रधान मेयलाल सरदार आदि मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें- पोटका : शिविर में गांव के लोगों ने अधिकारियों को सौंपा आवेदन




