BiharCorona_Updates

बिहार के गया में 9 लोग मिले कोरोना संक्रमित, कुल मरीजो की संख्या हुई 17

Gaya : जिले में 9 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं. जिले में अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 17 हो गयी है. लगातार बढ़ते कोरोना के मामलों की वजह से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी अलर्ट मोड में हैं. टिकारी के एक कोरोना संक्रमित मरीज को मगध मेडिकल के एम सी एच ब्लॉक में भर्ती कराया गया है. इसके बाद अब एमसीएच ब्लॉक में भी हर किसी की मुस्तैदी देखी जा रही है.

अस्पताल अधीक्षक डॉ. पीके अग्रवाल ने बताया कि टिकारी के एक मरीज को मगध मेडिकल के एमसीएच ब्लॉक में भर्ती कराया गया है. मरीज के आते ही सभी कर्मचारी व डॉक्टरों को निर्देश दिया गया कि किसी भी स्तर पर मरीज को परेशानी नहीं हो.

इसे भी पढ़ें:BJP सांसद तेजस्वी सूर्या का ऐलान, धर्मांतरण करने वालों को हिंदू धर्म में लाया जाये वापस

Related Articles

Back to top button