Corona_UpdatesGiridihJharkhand

गिरिडीह : कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच 6 महीने बाद जिले में मिले कोरोना के दो मरीज

Giridih : कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच जिले में 6 माह बाद कोरोना के मरीज मिले हैं. सोमवार को दो नये संक्रमितों की पुष्टि गिरिडीह स्वास्थ्य विभाग ने किया. संक्रमित डुमरी और बरवाडीह के बताये गये हैं. दोनों की आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार डुमरी का संक्रमित रहने वाला धनबाद का है, लेकिन डुमरी में काम करता है. वहीं शहर के बरवाडीह में एक महिला संक्रमित पायी गयी है.

दोनों मरीजों की स्थिति स्थिर बतायी जा रही है. कोरोना के मामले मिलने बाद स्वास्थ्य विभाग कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग में लग गया है.

इसे भी पढ़ें:वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव बोले, दबाव में पेट्रोल-डीजल पर वैट कम नहीं करेगी सरकार

Related Articles

Back to top button