
Patamda : पटमदा इंटर कॉलेज जाल्ला के शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने प्राचार्य डॉ तरूण कुमार महतो के नेतृत्व में शुक्रवार को साल के अंतिम कार्य दिवस पर स्वच्छता अभियान चलाया. कॉलेज की चहारदीवारी के भीतक की झाड़ियों को काटकर साफ किया गया. दो घंटे तक चले अभियान में कॉलेज परिसर का लूक पूरी तरह से बदला हुआ नजर आ रहा है. प्राचार्य डॉ तरूण कुमार महतो ने बताया कि शनिवार को क्रिसमस और फिर शीत अवकाश होने के बाद अब अगले वर्ष ही सभी स्टाफ और विद्यार्थी कॉलेज आयेंगे. नये साल में नई जोश और उमंग के साथ शैक्षणिक माहौल को बेहतर बनाने के लिए सभी का सहयोग मिलेगा. यहां टीचिंग और नन टीचिंग स्टाफ के बीच कोई भेदभाव नहीं है. सभी कॉलेज परिवार के सदस्य के रूप में कार्य करते हुए बेहतर माहौल बनाने के साथ ही बेहतर परिणाम देने के लिए दृढ़ संकल्प हैं.
इनका रहा योगदान
प्रो. गुरूपद महतो, अरूण कुमार, विश्वनाथ महतो, केसी महतो, सावित्री माहतो, लक्ष्मी महतो, मामोनी कुमारी, अमित महतो, दिनेश महतो, प्रधान लिपिक बाबूराम महतो, बिरिंची महतो, सुभाष महतो, झंटु महतो, कृष्णपद महतो, प्रभाष महतो, शंकर चंद्र महतो, बिश्वनाथ महतो, महादेव महतो, बासंती महतो, हीरालाल महतो व बीरेंद्र नाथ महतो आदि मौजूद थे. अभियान के अंत में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया, इसमें पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ टुसू गीत की प्रस्तुति दी गयी.
इसे भी पढ़ें- आर्ट कलाकारों को रविंद्र भवन में मिला है प्रतिभा निखारने का मौका




