JharkhandRanchi

स्वर्ण पदक विजेता संदीप को मिला सम्मान

Ranchi : रांची के मारवाड़ी युवक व्यायामशाला में सोमवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इसमें एशिया पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप के 93 किलो वजन में स्वर्ण पदक विजेता संदीप कुमार को सम्मानित किया गया. मौके पर व्यायामशाला के वरिष्ठ खिलाड़ी सुजीत कुमार, विनय कुमार, राणा हर्षवीर, दीपक गोप, आकाश कुमार, हैदर अली, सौरव कुमार, शिवा आदि मौजूद थे. ज्ञात हो कि एशिया पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप इसी माह 12 से 14 दिसंबर तक गोवा में आयोजित किया गया था. इस प्रतियोगिता में झारखंड के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया था.

इसे भी पढ़ें : RMC : अपनी तैयारी है नहीं, पब्लिक को पढ़ा रहे पाठ

Related Articles

Back to top button