
Jamshedpur : सुंदरनगर की युवती को शादी करने का झांसा देकर यौन शोषण करने के मामले में पुलिस टीम ने गुरुवार की देर रात आरोपी दुराई मुंदुइया को गिरफ्तार किया है. शुक्रवार को उसका मेडिकल कराने के बाद पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
फेसबुक पर हुई थी दोस्ती
दोनों की दोस्ती फेसबुक के माध्यम से हुई थी. इसके बाद दोनों करीब आए थे. युवक सुंदरनगर इलाके में ही काम करता था. इस बीच दोनों की मुलाकार मई माह हुई थी. इसके बाद दोनों करीब आए थे. युवक ने शादी करने का झांसा देकर युवती का छह माह तक यौन शोषण किया. इसके बाद लापता हो गया.
नवंबर से नहीं उठा रहा फोन
युवती का कहना है कि जब नवंबर में उसने युवक को फोन किया, तब उसने फोन उठाना ही बंद कर दिया. बराबर वह बात करना चाहती थी, लेकिन रिस्पांस नहीं मिलने पर उसने अंततः सुंदरनगर थाना में मामला दर्ज कराया. इसके बाद ही पुलिस ने जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेजा है.
इसे भी पढ़ें- आदित्यपुर से गिरफ्तार हुआ ब्राउन शुगर सप्लायर, एसपी ने कहा- अबतक की बड़ी सफलता




