
Rohtas : जिले में एक पुजारी की चुनावी रंजिश में गोली मारकर हत्या कर दी गई है. घटना बघेल थाना क्षेत्र के सियावक गांव की है. मामले में पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार भी किया है. हत्या का आरोप पंचायत चुनाव में पराजित हुए मुखिया प्रत्याशी मुन्ना सिंह पर लगा है.
इसे भी पढ़ेंः गिरिडीह : अभाविप की नगर और कॉलेज कार्यकारिणी कमेटी का गठन, नगर अध्यक्ष बनीं आशा रजवार
जानकरी के अनुसार पंचायत के चुनाव में बिजली पंडित ने एक मुखिया प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार किया था. उसी समय धमकी दी गई थी कि अगर चुनाव हार गए तो अंजाम भुगतना होगा. परिजनों ने बताया कि उस समय धमकी को हल्के में ली गई थी. लेकिन चुनाव हारने के बाद पराजित प्रत्याशी ने अपने समर्थकों के साथ हमला बोल दिया तथा गांव के महावीरी मंदिर के पुजारी की हत्या कर दी.
इसे भी पढ़ेंःसऊदी अरब में तब्लीगी जमात पर प्रतिबंध, सरकार ने संगठन को आतंकवाद के द्वारों में से एक बताया




