National

#AyodhyaCase में फैसला देने वाले पांच जजों की सुरक्षा बढ़ाई गयी, मोबाइल एस्कॉर्ट टीम की तैनाती

NewDelhi : अयोध्या मामले में फैसला सुनाने वाले Supreme Court  के पांच न्यायाधीशों की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है.  इस क्रम में   सुरक्षा बलों के जवानों की संख्या बढ़ाई गयी है. उनके आवास के पास बेरिकेडिंग की गयी है. वहां सुरक्षा दस्तों की तैनाती की गयी है. अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी.

पांच न्यायाधीशों की सुरक्षा अतिरिक्त जवानों, बैरिकेड और मोबाइल एस्कॉर्ट टीमों की तैनाती के साथ बढ़ाई गयी है,  जान लें कि शनिवार को कोर्ट ने अपने फैसले में अयोध्या में राम मंदिर का रास्ता साफ किया है.

सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि शनिवार को सदी पुराने विवाद पर फैसला देने के बाद ही सीजेआई  रंजन गोगोई, अगले सीजेआई   शरद अरविंद बोबडे, न्यायमूर्ति धनंजय वाई चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति अशोक भूषण और न्यायमूर्ति एस अब्दुल नजीर की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है.

न्यायाधीशों की सुरक्षा एहतियातन बढ़ाई गयी  

अधिकारी केअनुसार न्यायाधीशों की सुरक्षा एहतियातन बढ़ाई गयी  है. हालांकि, उन पर  खतरा होने की कोई विशेष जानकारी नहीं है.  बताया कि सुरक्षा मानक के तहत अतिरिक्त जवानों की तैनाती न्यायाधीशों के आवास पर की गयी  है और उनके घरों को जाने वाली सड़कों पर अवरोध लगाये गये हैं. इससे पहले न्यायाधीशों के आवास पर पहरेदार थे और स्थिर सुरक्षा दी गयी थी.

अधिकारी ने कहा, अब सुरक्षा में सचल हिस्से को जोड़ा गया है. अब प्रत्येक न्यायाधीश के वाहन के साथ एस्कॉर्ट (अनुरक्षक) वाहन चलेंगे जिनमें सशस्त्र सुरक्षाकर्मी होंगे. एक अन्य अधिकारी ने कहा, यह व्यवस्था पूरी तरह से एहतियाती है.

उल्लेखनीय है कि Supreme Court   के पांच न्यायाधीशों की संविधान पीठ ने अयोध्या विवाद पर शनिवार को एकमत से फैसला सुनाते हुए विवादित स्थल पर राम मंदिर बनाने का रास्ता साफ कर दिया और सरकार को मुस्लिम पक्ष के लिए अयोध्या   में ही वैकल्पिक स्थान पर पांच एकड़ जमीन मस्जिद बनाने के लिए आवंटित करने का आदेश दिया.

Related Articles

Back to top button