
Giridih : छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के गिरिडीह की नगर कमेटी का गठन सह बैठक रविवार को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में हुआ. बैठक में नए सत्र के पदाधिकारी शामिल हुए. तो बैठक की शुरुआत संगठन के विभाग प्रमुख मिथिलेश कुमार, विवि के सह-संयोजक कृष्णा त्रिवेद्वी और विभाग संयोजक कुमार गौरव ने दीप जलाकर की.
मौके पर संगठन के नगर इकाई के नवोदित पदाधिकारियों के बीच विभाग प्रमुख ने कहा कि विद्यार्थी परिषद् के प्रति देश के छात्रों में हमेशा से भरोसा रहा है. विभाग प्रमुख ने कहा कि छात्र हित के मुद्दे पर संगठन के कार्यकर्ता हर वक्त आंदोलन के लिए तैयार रहें. क्योंकि संगठन के बलबूते ही उनकी पहचान है.
इसे भी पढ़ेंःसऊदी अरब में तब्लीगी जमात पर प्रतिबंध, सरकार ने संगठन को आतंकवाद के द्वारों में से एक बताया
इधर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर स्कूल में नगर इकाई और कॉलेज कार्यकारिणी के नवोदित पदाधिकारियों के नामों की घोषणा करते हुए विभाग प्रमुख ने उनके दायित्व याद कराते हुए कहा कि वक्त-वक्त पर पदाधिकारियों को संगठन मजबूती के लिए हर स्तर पर हर कार्य करने के लिए तैयार रहना होगा.
घोषणा के अनुसार नगर अध्यक्ष का पद एक बार फिर आशा रजवार को सौंपा गया. तो नगर उपाध्यक्ष के रूप में गौरव गगन, मिंटु सिंह, नगर मंत्री अक्षय कुमार, नगर सह मंत्री उज्जवल तिवारी, तान्या कुमारी, भोला राम, अभिषेक कुमार, रोहित बरनवाल, नगर मीडिया प्रमुख रोशन राय के नाम शामिल है.
इसी प्रकार कॉलेज कार्यकारिणी पदाधिकारी के रुप में कॉलेज अध्यक्ष अंकित राज, कॉलेज उपाध्यक्ष सोनाली तर्वे, राजेश बर्मन, राहुल पांडेय और कॉलेज मंत्री सुमन समेत सह मंत्री ऋषि त्रिवेद्धी, अंजलि कुमारी के नाम शामिल है. इस दौरान नगर इकाई गठन के दौरान विजय ओझा, शिवम राय, अभिषेक शर्मा, आशीष सिंह समेत कई मौजूद थे.
इसे भी पढ़ेंः कांड्रा में ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत, वाहन जब्त




