
Khagaria : जिले के सावन थाना पुलिस ने हाजीपुर मोहल्ले के एक झोपड़ीनुमा घर से दो बम और 8 जिंदा कारतूस एक युवक को गिरफ्तार किया है. जिसका नाम प्रिंस कुमार बताया जा रहा है. वहीं एक अन्य बदमाश राजीव कुमार यादव भागने में सफल रहा. राजीव पर पहले से भी छिनतई के मामले दर्ज हैं और वह जेल भी जा चुका है.
इसे भी पढ़ें : बेतिया में पैसों के लेनदेन में भाइयों ने की बहनोई की हत्या
पुलिस का कहना है कि झोपड़ीनुमा घर राजीव यादव का है. इस पर कई मामले दर्ज हैं. हालांकि कार्रवाई के दौरान राजीव फरार हो गया, जबकि प्रिंस नाम का युवक गिरफ्तार हुआ है. बताया जाता है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि गायत्री मंदिर स्थित इस बासा पर काफी मात्रा में अवैध हथियार, गोली व बम हैं. सूचना दिया गया था कि बलुआही के किशुन यादव के पुत्र राजीव कुमार यादव इसी अवैध हथियार व बम के माध्यम से वे लोग लोगों को डरा धमका कर रंगदारी व जमीन पर कब्जा करने का काम करते हैं.
वहीं टॉवन थानाध्यक्ष ने कहा कि बरामद जिंदा बम को निष्क्रिय करने के लिए बम निरोधक दस्ता को बुलाया गया है. साथ ही उन्होंने बताया कि मामले की सघनता से जांच चल रही है. इस मामले में सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
इसे भी पढ़ें : महाबोधि मंदिर परिसर में हुए बम ब्लास्ट मामले में 8 आतंकियों ने जुर्म कबूला, 17 को सुनाई जाएगी सजा




