
Jamshedpur : रेलवे मेंस कांग्रेस के कार्यवाहक महामंत्री शशि मिश्रा ने चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम विजय साहू से मिलकर 500 से अधिक रेल कर्मचारियों को प्रमोशन का लाभ देने की मांग की है. खासकर इलेक्ट्रिक लोको शेड के कर्मचारियों का पेंच फसा हुआ है. मांगों को सुनने के बाद डीआरएम ने कहा कि वे इस दिशा में पहल करने का काम करेंगे.
इस बार नहीं निकला कैलेंडर
रेलवे की ओर से इस बार कोरोनाकाल के कारण रेल कर्मचारियों से संबंधित किसी तरह का कैलेंडर रेलवे की ओर से जारी नहीं किया गया है. कैलेंडर में सभी तरह की जानकारियां होती थी. कौन रेल कर्मचारी रिटायर कर रहा है और किस पद में कितना स्थान रिक्त है.
इसे भी पढ़ें- बागबेड़ा : घटना के दिन बाइक चला रहा था सोनू, चार साथियों को बचाने का कर रहा प्रयास




