
ASHOK KUMAR
Jamshedpur : दिल्ली, मुंबई समेत अन्य बड़े महानगरों में बैंक खातों से रुपये निकालने में माहिर साइबर बदमाश को मुंबई क्राइम ब्रांच की पांच सदस्यीय टीम ने जमशेदपुर के गोविंदपुर में छापेमारी करके देर रात राकेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. उसकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस टीम उसे कोर्ट में लेकर गयी और ट्रांजिट रिमांड लेने के बाद उसे मुंबई लेकर रवाना हो गयी.
मोबाइल लोकेशन से हुई गिरफ्तारी
मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम पिछले एक सप्ताह से मोबाइल पर उसकी टोह ले रही थी. बार-बार उसका लोकेशन बदल रहा था. लोकेशन के हिसाब से पुलिस टीम उसका पीछा कर रही थी. रात को जब जोजोबेड़ा उसका लोकेशन बताया तब पुलिस टीम ने आस-पास में ही डेरा डाल लिया था. उसके बाद उसे शहर की पुलिस के सहयोग से दबोच लिया गया.
जोजोबेड़ा शिव मंदिर के पास की छापेमारी
पुलिस टीम ने जोजोबेड़ा शिव मंदिर के आस-पास के इलाके को घेर लिया था. इसके बाद उसे एक किराये का मकान से गिरफ्तार कर लिया. हालाकि गिरफ्तारी के समय वह खुद को राकेश कुमार नहीं बता रहा था, लेकिन मुखबीर के माध्यम से पुलिस टीम ने उसकी पहचान की और फिर दबोच लिया.
टीम हो गयी मुंबई रवाना
गिरफ्तारी के बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने न्यायालय में प्रस्तुत कर उसे ट्रांजिट रिमांड पर लिया है. इसके बाद टीम उसे लेकर मुंबई के लिए रवाना हो गई है. टीम में इंस्पेक्टर के अलावा 4 कॉन्स्टेबल भी शामिल थे.
मुख्य सरगना अभी गिरफ्त से है बाहर
घटना के बारे में इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी की ओर से साइबर क्राइम के जरिए बैंक खातों से बड़े पैमाने पर रुपये की निकासी की जाती थी. उन्होंने यह भी कहा कि पकड़ में आया बदमाश गिरोह का छोटा सा सदस्य है. अब उसके मुख्य सरगना तक पहुंचने का प्रयास पुलिस करेगी. इसके बाद ही बड़ा खुलासा हो सकता है.
इसे भी पढ़ें- रामगढ़ डीसी माधवी मिश्रा ने देर रात शहर के विभिन्न क्षेत्रों का किया औचक निरीक्षण




