
Ranchi: मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल (बालक एवं बालिका) प्रतियोगिता, 2021-22 के अंतर्गत पंचायत स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन अलग अलग पंचायतों में जारी है. सिमडेगा में इस प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया.
जिले के सभी 94 पंचायतों में फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था. जिला एवं प्रखण्ड के पदाधिकारियों ने भी प्रतियोगिता के सफल आयोजन में भागीदारी की. विजेता टीमों के बीच पुरस्कार का वितरण किया. फ़ुटबॉल खेल की अगली कड़ी में 6 दिसंबर से 10 दिसंबर तक प्रखण्ड स्तर की प्रतियोगिता का आयोजन होगा.
इसे भी पढ़ें – JSCA ने गढ़वा क्रिकेट संघ पर लगायी रोक, पंकज चौधरी और संजय सिंह के गतिविधियों की होगी जांच




