
New Delhi : संसद के बीते मॉनसून सत्र के दौरान राज्यसभा में हंगामा कर कार्रवाई में बाधा पैदा करनेवाले 12 सदस्यों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गयी है. इन्हें संसद के चालू शीत सत्र की पूरी अवधि के लिए सस्पेंड कर दिया गया है. सस्पेंड किये गये सांसदों में 6 कांग्रेस के हैं, जबकि बाकी छह तृणमूल कांग्रेस, भाकपा, माकपा और शिवसेना से संबंधित हैं. ये सभी सांसद इस पूरे सत्र के दौरान सदन में नहीं आ सकेंगे.
इसे भी पढ़ें:अविश्वसनीयः बंद खदान में चार दिनों से फंसे 4 लोग मौत को मात देकर आये बाहर
ये लोग हुए सस्पेंड
कांग्रेस के जिन छह सांसदों को सस्पेंड किया गया है. इनमें सैयद नासिर हुसैन, अखिलेश प्रताप सिंह, फूलो देवी नेताम, छाया वर्मा, रिपुन बोरा और राजमणि पटेल शामिल हैं. इनके अलावा शिवसेना की प्रियंका चतुवेर्दी और अनिल देसाई, माकपा के एलमरम करीम, भाकपा के विनय विश्वम, टीएमसी के शांता छेत्री और डोला सेन को भी राज्यसभा की कार्रवाई से पूरे सत्र के लिए निष्कासित कर दिया गया है.
इन सांसदों पर पिछले मॉनसून सत्र के दौरान किसान आंदोलन एवं अन्य कई मुद्दों को लेकर संसद के उच्च सदन में असंसदीय तरीके से हंगामा करने का आरोप था. इनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की गयी थी.
राज्यसभा के सभापति एम. वेंकैया नायडू ने कहा कि पिछले मानसून सत्र के दौरान कुछ सदस्यों के अमर्यादित आचरण के चलते सभी को परेशान होना पड़ा. नायडू ने सदस्यों से आग्रह किया कि वे सदन में लोकतांत्रिक और संसदीय मर्यादा बनाये रखने में मदद करें.
इसे भी पढ़ें:अनुबंध कर्मचारियों ने सरकार को समर्थन तो दिया है लेकिन सत्ता के सामने समर्पण नहीं कर किया है : महासंघ




