
Jamshedpur : टेल्को पुलिस ने नाबालिग लड़की का अपहरण करने का एक मामला थाने में दर्ज किया है. अपहरण का आरोपी टेल्को थाना क्षेत्र के ही लक्ष्मीनगर मून लाइट पब्लिक स्कूल के पास का रहने वाला रोहित सिंह को बनाया गया है. बताया जा रहा है कि आरोपी 27 नवंबर की शाम 7.30 बजे नाबालिग के घर पर ही आया हुआ था. इसके बाद ही वह उसे बहला-फुसलाकर भगाकर ले गया. घटना की जानकारी परिवार के लोगों को मिलने पर इसकी लिखित शिकायत थाने पर जाकर की है.
मोबाइल नंबर से लोकेशन पता लगा रही पुलिस
मामला थाने में दर्ज होने के बाद टेल्को पुलिस मोबाइल नंबर के माध्यम से दोनों का लोकेशन का पता लगा रही है. पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी और नाबालिग का अपहरण के मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है. अभी जांच चल रही है.
इसे भी पढ़ें- चाकुलिया : जमीन विवाद में खलिहान में आग लगायी, पड़ोसी पर मामला दर्ज




