JharkhandRanchi

सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर राज्यपाल को फ्लैग लगाया

Ranchi: राज्यपाल रमेश बैस को ‘सशस्त्र सेना झंडा दिवस’ के अवसर पर आज राज्य सैनिक कल्याण निदेशालय, झारखंड के सहायक निदेशक कर्नल (रि०) एसपी गुप्ता ने राजभवन में ‘सशस्त्रस सेना झंडा दिवस’ का फ्लैग लगाया. राज्यपाल ने इस अवसर पर ’सशस्त्र झंडा दिवस कोष’ में अपना योगदान भी दिया. मौके पर विंग कमांडर (रि०) राजेश गुप्ता, जिला सैनिक पदाधिकारी,  हजारीबाग, मेजर (रि०) रामायण सिंह, भू-संपदा पदाधिकारी, सैनिक मार्केट, राँची आदि उपस्थित थे. राज्यपाल ने भारतीय सेना के कार्यरत जवानों, अवकाश प्राप्त जवानों एवं उनके परिवार के सदस्यों को ‘सशस्त्रो सेना झंडा दिवस’ की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी.

इसे भी पढ़ें: नक्शा स्वीकृति के नाम पर हुई हेराफेरी की जांच के लिए 3 सदस्यीय कमेटी गठित, सरकार ने हाई कोर्ट को दी जानकारी

Related Articles

Back to top button