Jamshedpur

जेपीएससी पीटी परीक्षा रद्द करने व पंचायत चुनाव कराने की मांग पर भाजपा का प्रखंड मुख्यालय पर धरना

Jamshedpur : जेपीएससी की पीटी परीक्षा को रद्द करने, झारखंड में पंचायत चुनाव कराने और और ठप पड़े विकास कार्य को चालू करने की मांग को लेकर भाजपा की ओर से प्रखंड मुख्यालय पर शनिवार को को धरना दिया गया. जमशेदपुर प्रखंड कार्यालय पर आयोजित धरना में जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह समेत अन्य नेता पहुंचे हुए थे.

23 माह से विकास नहीं

मौके पर वक्ताओं ने कहा कि राज्य में 23 माह से झामुमो की सरकार चल रही है, लेकिन विकास कार्य पूरी तरह से ठप है. टीकाकरण की रफ्तार धीमी है. सड़क, बिजली, पानी, चिकित्सा ही हालत बदतर हो गयी है. बेरोजगारों को न तो नौकरी मिल रही और न ही बेरोजगारी भत्ता ही दी जा रही है.

ये हैं मांगें

मांगों में पंचायत चुनाव कराने, पीटी परीक्षा रद्द करने, उग्रवाद पर नियंत्रण करने, किसानों से 2500 रुपये प्रति क्विंटल धान की खरीद करने, किसानों का 50 हजार का ऋण माफ करने, पंचायत से लेकर सचिवालय तक भ्रष्टाचार को  बंद करने, शराब की निती रद्द करने, बालू-खनिज की लूट बंद करने, ट्रांसफर-पोस्टिंग का उद्योग ब द करने, बेटी-बहनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, आदिवासियों और दलितों की जमीन लूट को बंद करने, धर्मांतरण पर रोक लगाने, केंद्र सरकार की ओर से दी जा रही मुफ्त अनाज का वितरण सुनिश्चित करने संबंधी मांगें शामिल हैं.

धरना में ये थे शामिल

धरना में मुख्य रूप से भाजपा नेता अभय सिंह, राकेश सिंह, बबुआ सिंह, नंदजी प्रसाद, धर्मेंद्र कुमार, अनिल मोदी, सुजीत अंबष्ट, मनोज कुमार सिंह, पंकज सिन्हा, संजीव कुमार, देवेंद्र सिंह, चंद्रशेखर मिश्रा, उपेंद्र सरदार आदि शामिल थे.

इसे भी पढ़ें- जादूगोड़ा : बड़े लुटकांडों में पुलिस सफलता से कोसों दूर, छिनतई की घटनाओं में भी सुराग नहीं

Related Articles

Back to top button